सिटी संवाददाता चकाई से सुधीर कुमार यादव की रिपोर्ट
जमुई : चकाई प्रखंडवासी सांड के आतंक से परेशान हो चुके है।करीब महीनों से चकाई घूम रहे सांड ने करीब दर्जनों लोगों को अपने चपेट लेकर घायल कर चुका है इसके बावजूद प्रखंड प्रशासन कुंभकर्णी नींद में सोई हुई है।कई बार चकाई के बुद्धिजीवियों ने स्थानीय प्रशासन को सूचना दिया लेकिन कोई पहल नहीं किये जाने से स्थानीय लोग काफी परेशान है।
वहीं सांड को चकाई बाजार निवासी सह भाजपा नेता मनोज पोद्दार, उनके चाचा मुरारी पोद्दार विनोद पोद्दार, उनके भाई भोला पोद्दार मिलकर एक बार फिर से बड़ी मशक्कत के बाद यह विशाल सांड को पकड़कर इंसानियत के नाते सेवा सत्कार कर रहें है। वहीं मनोज पोद्दार ने बताया की स्थानीय प्रशासन को इसकी सूचना दी गयी लेकिन किसी ने नहीं ली सुध। पोद्दार ने कहा कि इसकी जानकारी मैं जिलाधिकारी को दूंगा ताकि यह सांड को प्रशासन अपने कब्जे में लेले तभी चकाई वासियों राहत की सांस लेंगे।
बताते चलें कि यह सांड ने अब तक दर्जनों लोगों को बुरी तरह से घायल कर चुका है जिसमें से कई ऐसे लोग भी हैं जिसे यह सांड ने हमेशा के लिए अपंग भी बना चुका है।बीते मंगलवार को चकाई बाजार निवासी शारीरिक रूप से कमजोर और बेसहारा विनोद गुप्ता को सुबह 6 बजे अपने चपेट में ले लिया और उसे उठाकर पटक दिया, जिससे उसका पेट उसके सिंह से फट गया उसके पेट फटने से उसकी हालत दयनीय हो गई है।
No comments:
Post a Comment