भाजपा बरहट मंडल का दो दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित - City Channel

Breaking

Saturday, February 13, 2021

भाजपा बरहट मंडल का दो दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित


सिटी संवाददाता जमुई से अभिषेक सिन्हा की रिपोर्ट 

जमुई : शनिवार को बरहट प्रखंड के मलयपुर मे भाजपा नेता भास्कर सिंह आवास में भाजपा बरहट मंडल का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग हुआ। प्रशिक्षण शिविर में मुख्य अतिथि बिहार प्रदेश संयोजक सहकारिता मंच भाष्कर सिंह उपस्थित हुए। कार्यक्रम की शुरुआत आदर्शपुरुष डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीन दयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर हुआ। वन्देमातरम गीत के साथ आरम्भ हुई।प्रथम सत्र सैद्धान्तिक अधिष्ठान पर जिला उपाध्यक्ष राज किशोर सिन्हा ने सारगर्वित चर्चा करते हुए भाजपा की नीति जनसेवा,अंत्योदय के लिए है।


राष्ट्रवाद भाजपा की मूल धारणा है।द्वितीय सत्र में भाजपा के इतिहास एवं विकास का हुआ। इस सत्र को प्रदेश संयोजक सहकारिता भाष्कर सिंह ने बहुत ही कुशलता से भारतीय जनसंघ से जनता पार्टी से होते हुए भारतीय जनता पार्टी तक के क्रमिक विकास के हरेक आयाम को विस्तार पूर्वक बताया।तीसरे सत्र में बरहट मण्डल प्रभारी सह जिला उपाध्यक्ष गोपाल कृष्ण नई लिया। तीसरे सत्र का विषय 2014 के बाद भारतीय राजनीति में बदलाव। गोपालकृष्ण जी ने 2014 के बाद की भारतीय राजनीति के मौलिक बदलाव पर व्यापक चर्चा किया। चौथे सत्र मे पंचायतीराज एवं अंत्योदय पर काफी स्तरीय बातभाजपा नेता शम्भू मण्डल जी ने किया। अंतिम सत्र सोशल मीडिया का प्रभाव पर प्रशिक्षक निखिल कुमार ने किया। आज के युग मे सोशल मीडिया का अहम महत्व है।

हरेक सत्र के बीच वर्ग गीत प्रियरंजन सिन्हा ने लिया। बरहट मण्डल अध्यक्ष अरुण कुशवाहा के नेतृत्व में कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में जिला के भाजपा नेता निर्मल सिंह, धनन्जय चन्द्रवंशी, जमुई सदर, मण्डल अध्यक्ष शम्भू राम चन्द्रवँशी, मांगो बंदर मंडल मण्डल अध्यक्ष जयंत चौधरी उपस्थित हुए। बरहट मण्डल के सभी शक्तिकेन्द्र प्रमुख, सह प्रमुख, मण्डल के पदाधिकारी मंच मोर्चा के अध्यक्ष उपस्थित हुए। वर्ग में संजय सौरव, अमित सिंह, राजेन्द्र तुरी, सुविन्दर तुरी, शरीफ पण्डित, वकील मण्डल, चुनचुन राय, महेश राम, पन्नालाल, महिला मोर्चा उर्मिला देवी, महेश राम, शरीफ मांझी, उदय गुप्ता, शम्भूनाथ सिंह सहित अनेकों कार्यकर्ता भाग लिए।कार्यक्रम को सफल करने में मण्डल युवा मोर्चा अध्यक्ष विदुभूषन सिंह, राजीव कुमार सिंह, टुन सिंह, बबलू सिंह, काशी प्रसाद सिंह, पवन सिंह ने महत्व पूर्ण भूमिका निभाई है।

No comments:

Post a Comment

Pages