चकाई एवं चंद्रमंडीह थानाध्यक्ष सहित पुलिसकर्मियों को लगाया गया कोविड-19 का टीका - City Channel

Breaking

Friday, February 12, 2021

चकाई एवं चंद्रमंडीह थानाध्यक्ष सहित पुलिसकर्मियों को लगाया गया कोविड-19 का टीका

 

सिटी संवाददाता चकाई से संवाददाता सुधीर कुमार यादव की रिपोर्ट 

जमुई :  कोरोना महामारी से बचाव के लिए कोविड-19 वैक्सीनेशन का टीका शुक्रवार को चकाई थानाध्यक्ष राजीव कुमार एवं चंद्रमंडीह थानाध्यक्ष  ब्रजभूषण कुमार  के अलावे अन्य पुलिस जवानों को टीका लगाया गया। इस मौके पर चिकित्सकों की देखरेख में टीकाकरण का विशेष अभियान चलाया गया।जिसमें स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने पुलिसकर्मियों जवानों को वैक्सीन की डोज दी।


शुक्रवार को चकाई एवं चंद्रमंडीह थाना के थानाध्यक्ष सहित पुलिस जवानों  को  टीका लगाया गया। वहीं इस दौरान चकाई थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने लोगों से अपील किया कि मुझे गर्व महसूस है कि देश के वैज्ञानिकों ने कोविड-19 के टीके का आविष्कार किया है।कोविड-19 वैक्सीन का टीका मैंने खुद लगवाया है।टीका लगाने के बाद किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हुई।निर्भीक होकर सभी लोग कोविड-19 का टीका जरूर लगवाएं।

No comments:

Post a Comment

Pages