गिद्धौर थाना के समीप चला सघन वाहन जांच अभियान - City Channel

Breaking

Sunday, January 17, 2021

गिद्धौर थाना के समीप चला सघन वाहन जांच अभियान

सिटी ब्यूरो राजीव रंजन की रिपोर्ट 

जमुई:  जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार  रविवार को थाना पुलिस द्वारा  थानाध्यक्ष आशीष कुमार  के नेतृत्व में थाना  के समीप  सघन दो पहिया व चार पहिया वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।


इस दौरान वाहन जांच से चार पहिया एवं दोपहिया वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। अभियान के दौरान दर्जनों दोपहिया वाहनों के कागजातों एवं चार पहिया वाहनों के सीट बेल्ट व मास्क नही लगाये जाने पर 2300 रुपये जुर्माना वसूला गया।  थाना अध्यक्ष के द्वारा दोपहिया वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस, हेलमेट, इंस्योरेन्स पेपर एवं सभी वाहनों में लगे डिक्की व टुल बॉक्स की सघनता से जांच की गई।

जांच के दौरान कई दो पहिया वाहन चालक अपना अपना रास्ता बदलकर गंतव्य स्थान को जाते दिखे व कई दो पहिया वाहन चालकों में वाहन जांच की खबर सुनकर दिन भर हड़कंप मचा रहा। वाहन चेकिंग के दौरान थानाध्यक्ष आशीष कुमार  व एसआई बिनोद यादव सहित पुलिस बल के जवान चेकिंग में मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment

Pages