सिटी संवाददाता जमुई अभिषेक सिन्हा की रिपोर्ट
जमुई : बिगत दिनों बरहट प्रखंड के लखैय पंचायत के भंडरा गांंव के अजय पासवान के घर में आग लग जाने से घर मैं रखे कीमती सामान पूरी तरह से जल कर राख हो गई। इस संकट की घड़ी में कुमार सुदर्शन सिंह राष्ट्रीय सचिव,भाजपा किसान मोर्चा पंचायती राज ग्रामीण समिति ने घटना स्थल पर पहुंच कर तत्कालिक सहायता सामाग्री पहुंचाई।
उन्होंने परिवार का कुशल क्षेम जाना व इस आगजनी पर अफसोस जाहिर किया।ज्ञात हो कि पीड़ित ग्रह स्वामी अजय पासवान काम के लिए बिहार से बाहर गए हुए हैं।उनकी पत्नी बच्चे अनाथ घर पर लाचार अवस्था में हैं।मौके पर भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य सह जिला महामंत्री सोनेलाल पासवान, समाजिक कार्यकर्ता गौतम पासवान, नीरज पासवान, निरंजन मंडल आदि मौजूद थे।
No comments:
Post a Comment