सिटी ब्यूरो रिपोर्ट जमुई, संवाद : डॉ. निरंजन कुमार
जमुई : जमुई के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अभियान सुधांशु कुमार आंतरिक सुरक्षा पदक के लिए नामित किये गए हैं। गृह विभाग , भारत सरकार ने इस आशय की आधिकारिक घोषणा कर दी है। उल्लेखनीय है कि आंतरिक सुरक्षा पदक वामपंथी उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में दो वर्षों के सतत सेवा में उत्कृष्ट कर्तव्यनिष्ठा के लिए दिया जाता है। श्री सुधांशु कुमार 27 दिसंबर 2017 से जमुई में एएसपी अभियान के पद पर कार्यरत हैं।
उन्होंने अपने सेवाकाल में दर्जनों उपलब्धियां हासिल की और इस दरम्यान बड़ी संख्या में नक्सलियों के दांत खट्टे करने में कामयाब रहे। गौरतलब है कि जमुई पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार मंडल ने सुधांशु कुमार की कर्तव्यनिष्ठा की पहचान कर उनका नाम आंतरिक सुरक्षा पदक के लिए अग्रसारित किया था। राज्य पुलिस मुख्यालय प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान करते हुए गृह विभाग , भारत सरकार को भेजा। केंद्रीय गृह विभाग ने प्रस्ताव पर मुहर लगाते हुए इससे सम्बंधित अधिसूचना जारी कर दिया।
उधर डीएसपी डॉ. राकेश कुमार , डीएसपी मुख्यालय लालबाबू यादव , झाझा डीएसपी सतीश चंद्र मिश्रा समेत कई पुलिस अधिकारियों ने पदाधिकारी द्वय को अशेष बधाई देते हुए उनके स्वस्थ , कुशल एवं चिरायु जीवन की कामना की है। इधर जिले के वरिष्ठ पत्रकार डॉ. निरंजन कुमार ने भी आंतरिक सुरक्षा पदक के लिए सुधांशु कुमार को नामित किये जाने पर हर्ष प्रकट करते हुए उन्हें अमूल्य बधाई दी है। उन्होंने सहृदय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार मंडल के महत्वपूर्ण भूमिका की भी जमकर तारीफ करते हुए उनके प्रति आभार जताया है।
No comments:
Post a Comment