सिटी ब्यूरो राजीव रंजन की रिपोर्ट
जमुई : बताते चलें कि पंचायत आम निर्वाचन 2021 के लिए वार्ड वार मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है तथा उस पर दावा आपत्ति प्राप्त किए जा रहे हैं। उक्त जानकारी देते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी, जमुई, श्री पुरुषोत्तम त्रिवेदी ने बताया कि जारी मतदाता सूची की दावा आपत्ति जमा करने की अंतिम तिथि 1 फरवरी 2021 है। उन्होंने कहा कि निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त दावा आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा।
वहीं दावा आपत्ति को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी जमुई श्री त्रिवेदी ने कहा कि कोई भी व्यक्ति मतदाता सूची से संबंधित दवा आपत्ति अपने पंचायत के पंचायत भवन में या प्रखंड कार्यालय में स्वयं उपस्थित होकर जमा कर सकते हैं। साथ ही प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री पुरुषोत्तम त्रिवेदी ने बताया कि प्रत्येक पंचायत के पंचायत भवन में दावा आपत्ति प्राप्त करने हेतु कार्यपालक सहायक की प्रतिनियुक्ति की गई है तथा वहां मतदाता सूची भी उपलब्ध है। कोई भी व्यक्ति आकर मतदाता सूची का अवलोकन कर सकते हैं तथा यदि उन्हें लगता है कि उनके नाम में, पता में ,उम्र में ,वार्ड में किसी भी प्रकार की त्रुटि है तो उसे सुधारने हेतु विहित प्रपत्र में आवेदन दे सकते हैं।
कार्यपालक सहायक के पास प्रत्येक प्रकार के विहित प्रपत्र भी उपलब्ध हैं। उसी प्रपत्र में दावा आपत्ति प्रस्तुत किया जा सकता है। अन्य प्रपत्र में दावा आपति जमा करने पर विचार नहीं किया जाएगा। वहीं 1 फरवरी 2021 तक प्रत्येक कार्य दिवस में दावा आपति पंचायत कार्यालय या प्रखंड कार्यालय में जमा किया जा सकता है। समूह में प्राप्त दावा आपत्ति स्वीकार नहीं किया जाएगा। बल्कि प्रत्येक व्यक्ति को स्वयं उपस्थित होकर दावा आपत्ति प्रस्तुत करना होगा।
No comments:
Post a Comment