सिटी ब्यूरो राजीव रंजन के साथ राकेश कुमार की रिपोर्ट
रविवार को कांग्रेस भवन जमुई में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यकारी अध्यक्ष बिहार विधान परिषद सदस्य डॉ० समीर कुमार सिंह जमुई पहुंचे।
वहीं मौके पर डॉ० समीर कुमार सिंह ने सिकंदरा, जमुई, अलीगंज एवं खैरा प्रखंड से संबंधित प्रखंड अध्यक्ष मोर्चा संगठन विभाग व प्रकोष्ठ के अध्यक्षों एवं नेतागणों से मुलाकात कर सदस्यता अभियान चलाई। इसके साथ ही जिला कांग्रेस मुख्यालय जमुई, बरहट, लक्ष्मीपुर, चकाई, सोनो, झाझा व जमुई प्रखंड के कांग्रेस जनों तथा पूर्व विधायक के साथ विशिष्ट कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर आगामी विधानसभा चुनाव पर चर्चा की। वहीं बिहार विधान परिषद सदस्य डॉक्टर समीर कुमार सिंह जी ने कहा कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रशेखर जी की धरती जमुई से उन्हें खास लगाव है और भविष्य में अपनी राशि का इस्तेमाल भी जमुई की जनता और जमुई के बेहतरी के लिए लगाऊंगा।
No comments:
Post a Comment