झाझा संवाददाता : अमरनाथ राजहंस
रविवार को झाझा पुरानी बाजार स्थित सरस्वती शिशु मंदिर के प्रांगण में भारतीय जनता पाटी और अटल सेना की ओर से देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई जी का पुण्यतिथि कार्यक्रम अटल सेना झाझा नगर प्रमुख अमरनाथ उर्फ टीपू झा के अध्यक्षता में व भाजपा नगर अधयक्ष बिपिन साव द्वारा आयोजित किया गया। मौके पर भाजपा नेता भैया लाल माथुरी भाजपा नगर निवर्तमान अध्यक्ष राजेश कुमार, रघुननदन साव, वार्ड पार्षद राजू यादव, विधानसभा विस्तारक दिलीप झा, अति पिछड़ा मोर्चा भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विजय अग्रहरि, पंकज माथुरी,विजयराम,सरस्वती शिशु मंदिर के प्राचार्य श्री नरेंद्र, रामबालक पान्डे, उत्तम झा सहित दर्जन भर कार्यकर्ताओं ने सामाजिक दुरी के साथ अटल बिहारी वाजपेई की तैल्य चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनके द्वारा किए गए आधुनिक भारत के निर्माण में योगदान को याद कर उनके जीवनी पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री प्रचार प्रसार योजना जमुई जिला आईटी सेल प्रमुख सह अतिअपिछड़ा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भाजपा श्री सिन्टू साव आदि उपस्थित हुए।
No comments:
Post a Comment