जमुई जिला श्रम प्रशासन बाल श्रम पर सख्ती, चकाई से दो बाल श्रमिक विमुक्त
चकाई, जमुई : जिला श्रम प्रशासन ने बाल श्रम के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए चकाई प्रखंड से दो बाल श्रमिकों को विमुक्त कराया है। यह कार्रवाई श्रम अधीक्षक रतीश कुमार के नेतृत्व में गठित धावा दल द्वारा की गई।
अभियान के दौरान श्रम प्रवर्तन पदाधिकारियों की टीम ने पुलिस बल के सहयोग से चकाई प्रखंड में छापेमारी कर बाल श्रमिकों को मुक्त कराया। इस संबंध में संबंधित नियोजकों के विरुद्ध बाल श्रम प्रतिषेध एवं विनियमन अधिनियम, 1986 की धारा 3 एवं धारा 14(1) के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
श्रम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान Pan India Rescue and Rehabilitation Campaign 3.0 के तहत लगातार जारी रहेगा। प्रशासन बंधुआ मजदूरी, बाल मजदूरी एवं बाल तस्करी जैसी कुप्रथाओं पर पूरी तरह सख्त है और दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
जिला प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि यदि कहीं भी बाल श्रम या बंधुआ मजदूरी की जानकारी मिले, तो तुरंत संबंधित विभाग को सूचित करें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

No comments:
Post a Comment