बिहार में भी अब माई-बहन मान योजना के तहत हर महिला को मिलेगा ₹2500 प्रतिमाह - City Channel

Breaking

Sunday, June 22, 2025

बिहार में भी अब माई-बहन मान योजना के तहत हर महिला को मिलेगा ₹2500 प्रतिमाह

बिहार में भी अब माई-बहन मान योजना के तहत हर महिला को मिलेगा ₹2500 प्रतिमाह

🔹दीन नगर और मिर्ज़ा गंज गांवों में चला विशेष जनजागरूकता अभियान।

अलीगंज/जमुई :  कर्नाटक, तेलंगाना, झारखंड और हिमाचल प्रदेश की तर्ज़ पर अब बिहार में भी महिलाओं को आर्थिक आत्मनिर्भरता देने हेतु माई-बहन मान योजना की शुरुआत की जा रही है। इस योजना के तहत बिहार में महागठबंधन की सरकार बनते ही प्रत्येक महिला को ₹2500 प्रतिमाह की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

इसी क्रम में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता बिनोद कुमार चौधरी के नेतृत्व में अलीगंज प्रखंड के दीन नगर और मिर्ज़ा गंज गांवों में जनजागरूकता शिविर एवं संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया और योजना में नामांकन भी कराया।

कार्यक्रम के दौरान योजना की प्रक्रिया, लाभ और सामाजिक महत्व पर प्रकाश डाला गया। महिलाओं ने इस योजना को अपनी आर्थिक स्थिति सुधारने की दिशा में एक उम्मीद की किरण बताया। महंगाई और बेरोजगारी की मार झेल रही महिलाएं इस पहल को सशक्तिकरण की दिशा में ठोस कदम मान रही हैं।

बिनोद कुमार चौधरी ने कहा, “यह योजना केवल मदद नहीं, बल्कि कांग्रेस पार्टी के महिला सशक्तिकरण के संकल्प का हिस्सा है। हर महिला को आर्थिक आत्मनिर्भरता देना हमारा उद्देश्य है।”

इस मौके पर कांग्रेस नेता अतहर सिद्दीक (प्रखंड अध्यक्ष, सिकंदरा), शौकत खान (पूर्व मुखिया, दीन नगर), फ़िरोज़ खान (पैक्स अध्यक्ष), नूपुर रविदास, अरमान खान, महेश साव (पैक्स अध्यक्ष, मिर्ज़ा गंज) सहित बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता और महिलाएं उपस्थित थीं।

वक्ताओं ने यह भी कहा कि जहां भाजपा सरकार केवल जुमलों और खोखले वादों में व्यस्त रही, वहीं कांग्रेस पार्टी ने महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की ठोस योजना प्रस्तुत की है।

इस अभियान ने ग्रामीण क्षेत्रों में खासकर महिलाओं के बीच नई राजनीतिक चेतना और आशा का संचार किया है, जो आगामी विधानसभा चुनावों में निर्णायक भूमिका निभा सकती है।

No comments:

Post a Comment

Pages