18 वा पुण्य तिथि पर याद किये गए काo ब्रह्मदेव ठाकुर
अलीगंज :अ लीगंज प्रखंड क्षेत्र ब्रह्मदेव नगर गहलौर मे कामरेड ब्रह्मदेव ठाकुर की 18 वी पुण्यतिथि मनाया गया। जिसकी अध्यक्षता काo बिस्नुदेव महतो नें किया। सबसे पहले लोगो ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।
काo पूर्व मुखिया नागेश्वर प्रसाद ने कहा कि कामरेड ब्रह्मदेव ठाकुर गरीब मजदूर किसान के हक व अधिकार के लिए संघर्षरत रहे। वे अपने जीवनभर गरीब मजदूर के हक व अधिकार दिलाने के लिए सदैव तत्पर रहते थे।
मौके पर राजेंद यादव, अनील यादव, युगल राम, रविंद्र कुमार, विजय कुमार, जागेश्वर मिस्त्री, मानो देवी के अलावे अनेको नेताओं नें अपनी अपनी बात रखी ।
No comments:
Post a Comment