ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस के पदाधिकारियों ने प्रवीण सिन्हा के आवास पर दी श्रद्धांजलि
सिटी संवाददाता : अभिषेक सिन्हा
जमुई : ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस (GKC) की प्रबंध न्यासी रागिनी रंजन, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. नम्रता आनंद, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश मणी और युवा प्रदेश अध्यक्ष राहुल मणी ने जिला अध्यक्ष प्रवीण सिन्हा के आवास पर पहुंचकर उनके परिवार से मुलाकात की।
इस दौरान उन्होंने प्रवीण सिन्हा की माता के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की और श्रद्धांजलि अर्पित की। ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस के ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद द्वारा प्रेषित शोक संदेश को प्रवीण सिन्हा के पिता को सौंपते हुए संगठन के सदस्यों ने कहा कि इस दुखद घड़ी में पूरा GKC परिवार उनके साथ खड़ा है।
संगठन ने दिया परिवार को संबल
संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि माता का निधन परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है, लेकिन इस कठिन समय में संगठन पूरी मजबूती से उनके साथ खड़ा रहेगा। उन्होंने शोकाकुल परिवार को सांत्वना देते हुए धैर्य बनाए रखने की बात कही।
प्रवीण सिन्हा ने जताया आभार
प्रवीण सिन्हा ने ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस के सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा,
"अपने व्यस्त जीवनशैली के बावजूद इन महानुभावों ने मेरे जैसे एक छोटे कार्यकर्ता के परिजनों के लिए अपना कीमती समय निकालकर ढांढस बंधाया। यह अनुभव हमें यह एहसास कराता है कि हम सभी एक परिवार की तरह एक-दूसरे के सुख-दुख में साथ खड़े हैं। मैं इस सहयोग और समर्थन के लिए हमेशा ऋणी रहूंगा।"
उन्होंने पुनः सभी पदाधिकारियों और संगठन के सदस्यों को उनके इस आत्मीय समर्थन के लिए धन्यवाद दिया।

No comments:
Post a Comment