मजदूर का शव गांव पहुंचते ही मचा कोहराम - City Channel

Breaking

Wednesday, February 26, 2025

मजदूर का शव गांव पहुंचते ही मचा कोहराम

मजदूर का शव गांव पहुंचते ही मचा कोहराम


सिटी संवाददाता : पंकज बरनवाल 

सोनो, 26 फरवरी 2025 : सोनो प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत दहियारी के ग्राम बैलाटांड़ गांव के झोपर यादव के 40 वर्षीय पुत्र मनोज यादव का शव  बुधवार को घर पहुंचते ही उसकी पत्नी और उसके परिजनों की चित्रकार से गांव में कोहराम मच गया।


 यह बता दें कि मृतक मनोज यादव परिवार को भरण पोषण के लिए बेंगलुरु कमाने गया था, बेंगलुरु स्थित नवनिर्माण 5 मंजिली मकान में मृतक कार्य कर रहे थे। अचानक इसी बीच छत से ब्लॉक नीचे गिर जाने से मृतक ब्लॉक के साथ नीचे में दब गया। मृतक की मौत घटना स्थल पर हो गई। मृतक की मौत के बाद उनके पांच पुत्री अनाथ हो गई। सर से पिता का ताज उठ गया।

 मृतक के परिजनों को संतावना देने पहुंचे। जिला परिषद प्रतिनिधि अजय कुमार यादव, पूर्व मुखिया सत्यनारायण यादव, पैक्स अध्यक्ष शुकदेव यादव, मुखिया भीम रजक, पंचायत समिति प्रतिनिधि राजेंद्र यादव,पूर्व मुखिया प्रतिनिधि संतोष पासवान, सहित दर्जनों प्रबुद्ध लोग भी उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

Pages