भाकपा (माले) झाझा द्वारा "हक दो - वादा निभाओ" अभियान के तहत प्रदर्शन
सिटी संवाददाता : ब्रह्मदेव प्रसाद यादव
झाझा/जमुई/बिहार : भाकपा (माले) झाझा प्रखंड कमिटी ने "हक दो - वादा निभाओ" अभियान के तहत एक बड़ा प्रदर्शन आयोजित किया। प्रदर्शनकारियों ने अम्बेडकर प्रतिमा स्थल से प्रतिवाद मार्च निकाला, जो मछली मार्केट, झाझा थाना, गांधी चौक, पुरानी बाजार, हेलाजोत और सोहजाना चौक होते हुए प्रखंड कार्यालय पहुंचा। इस प्रदर्शन का नेतृत्व भाकपा (माले) के नेता रमेश यादव और गुलटन पुजहर ने किया।
प्रदर्शन के दौरान भाकपा (माले) प्रखंड सचिव कंचन रजक ने सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए प्रमुख मांगें रखीं जिसमें कहा कि गरीब परिवारों के लिए आय प्रमाण पत्र में अनियमितताओं की जांच कर इसे 72,000 रुपये से कम आय वाले परिवारों के लिए जारी किया जाए। सभी गरीब भूमिहीन परिवारों को 5-5 डिसमिल जमीन और पक्का मकान दिया जाए।
बाराकोला पंचायत से जुड़े आवास योजना के लंबित आवेदनों का तुरंत निष्पादन किया जाए।स्मार्ट प्रीपेड मीटर की स्थापना पर रोक लगाई जाए और 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली दी जाए। वन विभाग के अधिकारियों की मनमानी पर अंकुश लगाया जाए।
इस प्रदर्शन में कई स्थानीय नेताओं और महिलाओं ने हिस्सा लिया। भाग लेने वालों में संजय बर्णवाल, जगदीश राणा, शेरु पुजहर, लीलो पुजहर, मूर्ति देवी, अशोक रजक, कलाबती देवी, फूलवा देवी, बड़की देवी, हसीना खातुन, सबिरन खातुन, रेजुन खातुन, कोरसिदा खातुन, सुनिता देवी, बड़की मुर्मु, मकु हांसदा सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल थे।
No comments:
Post a Comment