मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना के तहत स्कूली बच्चों को किया शैक्षणिक परिभ्रमण के लिए रवाना - City Channel

Breaking

Monday, January 6, 2025

मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना के तहत स्कूली बच्चों को किया शैक्षणिक परिभ्रमण के लिए रवाना


🔹पावापुरी नालंदा सहित राजगीर का बच्चों ने करेंगे एतेहासिक स्थल का भ्रमण 

सिटी संवाददाता : मो० मुमताज

अलीगंजजमुई : मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना के तहत सोमवार को प्लस टू उच्च विद्यालय कैयार के 122 छात्र-छात्राओं को राजगीर, पावापुरी और नालंदा के ऐतिहासिक स्थलों के शैक्षणिक परिभ्रमण के लिए रवाना किया गया। कार्यक्रम में कैयार पंचायत के मुखिया ललन सिंह ने परिभ्रमण दल को हरी झंडी दिखाकर शुभकामनाओं के साथ रवाना किया।

मुखिया ललन सिंह ने योजना की जानकारी देते हुए बताया कि बिहार सरकार हर वर्ष प्रत्येक विद्यालय को 20,000 रुपये शैक्षणिक परिभ्रमण के लिए प्रदान करती है। इसका उद्देश्य बच्चों को कक्षा से बाहर वास्तविक अनुभव प्रदान करना और उनके ज्ञान, कौशल और व्यक्तित्व को विकसित करना है।

परिभ्रमण स्थलों पर अध्ययन और अनुभव

प्रभारी प्रधानाध्यापक साकेत कुमार ने बताया कि परिभ्रमण के दौरान बच्चों ने राजगीर, पावापुरी और नालंदा के ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण किया। इस यात्रा ने उन्हें भारत की प्राचीन सभ्यता, संस्कृति और इतिहास को गहराई से समझने का अवसर प्रदान करेंगे।

राजगीर: ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व के स्थानों का दौरा करेंगे, जहां छात्र बुद्धकालीन सभ्यता के अवशेष देख सकेगें।

पावापुरी: महावीर स्वामी के निर्वाण स्थल का अवलोकन कर छात्र जैन धर्म के बारे में विशेष जानकारी प्राप्त करेंगे।

नालंदा: प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय के अवशेष और संग्रहालय का दौरा कर शिक्षा के ऐतिहासिक महत्व को समझेंगे।

शैक्षणिक परिभ्रमण के लाभ:

प्रभारी प्रधानाध्यापक ने बताया कि यह यात्रा छात्रों के शैक्षिक, सामाजिक और व्यक्तिगत विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

1. व्यावहारिक ज्ञान: छात्रों ने किताबों में पढ़े तथ्यों को वास्तविक रूप को अनुभव करेंगे, जिससे उनके सीखने की स्थायित्व बढ़ेगी।

2. सामाजिक और सांस्कृतिक अनुभव: परिभ्रमण से बच्चों को समाज और संस्कृति को करीब से जानने का अवसर मिलेगा।

3. टीमवर्क और आत्मनिर्भरता: यात्रा के दौरान समूह में काम करने और निर्णय लेने की क्षमता विकसित होगी।

4. रुचि और समझ में वृद्धि: ऐतिहासिक स्थलों को देखकर छात्रों में इतिहास और संस्कृति के प्रति रुचि बढ़ेगी।

विशेष उपस्थिति:

परिभ्रमण के आयोजन में प्रधानाध्यापक साकेत कुमार, संजय कुमार, विजय राम, कुमारी प्रीतम, उज्ज्वल, जलन, कुश कुमार दुबे, साकिब सहित कई शिक्षकों और दर्जनों ग्रामीणों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है। ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण छात्रों को व्यावहारिक ज्ञान, सामाजिक अनुभव और आत्मनिर्भरता प्रदान करता है। ऐसे शैक्षणिक परिभ्रमण बच्चों की शिक्षा को कक्षा से बाहर वास्तविक दुनिया से जोड़ने में सहायक सिद्ध हो रहे हैं।

No comments:

Post a Comment

Pages