जमुई में भाजपा के नए जिला अध्यक्ष को लेकर चर्चाएं तेज, कौन होगा अगला सेनापति? - City Channel

Breaking

Saturday, January 4, 2025

जमुई में भाजपा के नए जिला अध्यक्ष को लेकर चर्चाएं तेज, कौन होगा अगला सेनापति?

जमुई में भाजपा के नए जिला अध्यक्ष को लेकर चर्चाएं तेज, कौन होगा अगला सेनापति?


सिटी ब्यूरो रिपोर्ट : राजीव रंजन/राकेश कुमार


जमुई/बिहार : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में नए जिला अध्यक्ष के चयन को लेकर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। माना जा रहा है कि 15 जनवरी तक जमुई को नया जिला अध्यक्ष मिल सकता है। वर्तमान में कन्हैया कुमार सिंह इस पद पर हैं और उनके नेतृत्व में पार्टी ने कई ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं।


चुनाव की प्रक्रिया और संभावित उम्मीदवार:

भाजपा प्रदेश कार्यालय ने बताया कि संगठनात्मक चुनाव प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ चरणबद्ध तरीके से हो रही है। जमुई जिले में अध्यक्ष पद के लिए कई नामों पर विचार किया जा रहा है। जिनमे प्रमुख उम्मीदवारों में सिकंदर पटेल भाजपा के जिला महामंत्री और पिछड़ा वर्ग से आते हैं। पार्टी के लिए निष्ठावान और सक्रिय भूमिका निभाने वाले नेता हैं। पिछड़ा वर्ग को प्राथमिकता देने की स्थिति में उनका नाम सबसे मजबूत माना जा रहा है। वहीं बृजनंदन सिंह जिला उपाध्यक्ष के रूप में सक्रिय भूमिका में रहे हैं। अगर पार्टी क्षेत्रीय और जातिगत समीकरण को ध्यान में रखती है तो उनका चयन चौंकाने वाला हो सकता है। इनके अलावा दुर्गा प्रसाद केशरी वैश्य समाज से आते हैं। व्यापारिक समुदाय में अच्छी पकड़ और पार्टी के प्रति समर्पित। कार्तिक वर्मा स्वर्ण समाज से हैं और सीनियर नेता के रूप में पार्टी के पुराने सिपाही माने जाते हैं। नेतृत्व क्षमता और पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा उन्हें मजबूत दावेदार बनाती है। सोनेलाल पासवान अनुसूचित जाति के नेता हैं।अगर भाजपा दलित समाज के प्रतिनिधित्व को प्राथमिकता देती है, तो उनका नाम शीर्ष पर रहेगा।


जातिगत और क्षेत्रीय समीकरणों पर विचार:

भाजपा, जमुई जैसे संवेदनशील और बहुजातीय क्षेत्र में जातिगत और क्षेत्रीय समीकरणों को ध्यान में रखकर अध्यक्ष का चयन करेगी। पार्टी सभी वर्गों को साधने की रणनीति पर काम कर रही है।


कन्हैया कुमार सिंह का कार्यकाल:

वर्तमान अध्यक्ष कन्हैया कुमार सिंह ने अपने कार्यकाल में उल्लेखनीय काम किए हैं। उनके नेतृत्व में जमुई लोकसभा चुनाव में एनडीए ने भारी जीत दर्ज की और विधानसभा चुनाव में भी पार्टी ने शानदार प्रदर्शन किया।


प्रदेश कार्यालय का बयान:

भाजपा प्रदेश कार्यालय ने कहा, "पार्टी का चुनाव पूरी पारदर्शिता और उचित प्रक्रिया के तहत हो रहा है। सही समय पर जमुई जिला अध्यक्ष के नाम की घोषणा की जाएगी।"

जमुई में भाजपा जिला अध्यक्ष की कुर्सी के लिए रस्साकशी जारी है। संगठन का निर्णय यह तय करेगा कि अगले कुछ वर्षों में पार्टी किस दिशा में आगे बढ़ेगी। अब देखना यह है कि ऊंट किस करवट बैठता है और किसे यह जिम्मेदारी सौंपी जाती है।

No comments:

Post a Comment

Pages