**ग्रामीणों ने सिंचाई सुविधा के लिए सरकार से लगाई गुहार**
🔹चकाई प्रखंड के महादलित टोले में भाजपा का सदस्यता अभियान, ग्रामीणों ने रखी अपनी मांगें।
चकाई/जमुई : बीजेपी नेताओं ने शुक्रवार को एक प्रदेश स्तरीय टोली बनाकर सदस्यता अभियान के तहत चकाई प्रखंड के पोझा पंचायत के धमनाडीह गांव के महादलित टोले का दौरा किया। इस अभियान में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री संजीव क्षत्रीय, किसान मोर्चा के क्षेत्रीय प्रभारी ऋतिक यादव, और स्थानीय भाजपा नेता मनोज पोद्दार मौजूद थे।
सदस्यता अभियान के बाद ग्रामीणों ने सिंचाई की समस्या पर ध्यान दिलाया :
सदस्यता अभियान के पश्चात, ग्रामीणों ने भाजपा नेताओं के समक्ष अपनी समस्या रखते हुए सिंचाई सुविधा की मांग की। उन्होंने बताया कि उनके पास जो भी जमीन है, उसमें सिंचाई की कोई सुविधा नहीं है, जिसके कारण वे उपज नहीं कर पाते और उनकी भूमि परती रह जाती है। इस कारण कई ग्रामीणों को जीविका के लिए अन्य प्रदेशों में पलायन करना पड़ता है। ग्रामीण और वार्ड सदस्य नकुल तुरी ने जर्जर सड़कों की स्थिति पर भी ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि दुम्मा से धमना तक की सड़क पूरी तरह से खराब हो चुकी है और इसकी मरम्मत की आवश्यकता है।
भाजपा नेताओं ने ग्रामीणों को दी आश्वासन :
भाजपा नेता संजीव क्षत्रीय ने ग्रामीणों को आश्वासन देते हुए कहा कि पूरे बिहार में जल्द ही सिंचाई व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनकी समस्या को उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के समक्ष रखा जाएगा। वहीं, मनोज पोद्दार ने भी ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि सड़क की मरम्मत के लिए क्षेत्रीय सांसद अरुण भारती को आवेदन दिया जाएगा, ताकि जल्द से जल्द सड़क निर्माण का कार्य शुरू हो सके।
ग्रामीणों की समस्याओं को प्राथमिकता देने का आश्वासन :
इस अवसर पर ग्रामिण सहदेव तुरी, मदन तुरी, राकेश तुरी, विकास तुरी समेत कई अन्य ग्रामीण उपस्थित थे। भाजपा नेताओं ने गांव की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराने का आश्वासन दिया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि जल्द ही उनकी मांगों पर ध्यान दिया जाएगा और उनके क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं का विकास होगा।
No comments:
Post a Comment