ऑक्सफोर्ड स्कूल, जमुई के अभिषेक रंजन ने रचा बीपीएससी में पाई 11वीं रैंक
सिटी संवाददाता : अभिषेक सिन्हा
जमुई : ऑक्सफोर्ड स्कूल,जमुई के होनहार छात्र अभिषेक रंजन ने 69 वीं बिहार लोक सेवा आयोग बीपीएससी परीक्षा में 11वीं रैंक हासिल कर अपने जिले और परिवार का नाम रोशन किया। अभिषेक ने बिहार वित्तीय प्रशासनिक सेवा में चयनित होकर न केवल अपने माता-पिता, बल्कि पूरे क्षेत्र को गर्व महसूस कराया है।अभिषेक के पिता अजय कुमार,जो रिटायर्ड प्रधानाध्यापक हैं,और मां रंजू कुमारी, जो सरकारी शिक्षिका हैं,ने अपने बेटे की इस अद्भुत सफलता पर खुशी जताई। अभिषेक ने अपनी 10वीं और 12वीं की पढ़ाई ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल, जमुई से की, जहां उन्होंने क्रमशः 92% और 86% अंक प्राप्त किए। उन्होंने अपनी ग्रेजुएशन सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से पूरी की और फिर दिल्ली जाकर सिविल सर्विस की तैयारी शुरू की। यह उनकी तीसरी कोशिश में मिली शानदार सफलता है।ऑक्सफोर्ड पब्लिक के निदेशक डॉ. मनोज कुमार सिन्हा ने अभिषेक को शुभकामनाएं देते हुए कहा अभिषेक शुरू से ही एक मेधावी छात्र रहे हैं। उनकी मेहनत और लगन ने यह साबित कर दिया कि असंभव कुछ भी नहीं। हमारा स्कूल शिक्षा के हर क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ देने के लिए प्रतिबद्ध है। विद्यालय के सचिव कुसुम सिन्हा,प्राचार्य ऋतुराज सिन्हा, उप प्राचार्या शिवांगी शरण, शिक्षिका सिमंतानी जाना हाज़रा,और शिक्षक नीरज कुमार ने भी अभिषेक को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा,"अभिषेक की सफलता हमारे स्कूल के छात्रों के लिए प्रेरणा है।अभिषेक की इस ऐतिहासिक उपलब्धि से ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के छात्रों और शिक्षकों के बीच खुशी की लहर है। उनके इस अद्भुत प्रदर्शन ने यह साबित कर दिया है कि मेहनत और समर्पण से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।अभिषेक ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि उनकी सफलता का श्रेय उनके माता-पिता, गुरुजनों और कड़ी मेहनत को जाता है। उनकी सफलता ने न केवल जमुई का नाम ऊंचा किया है, बल्कि अन्य युवाओं के लिए एक मिसाल भी पेश की है।
No comments:
Post a Comment