पूर्व मंत्री स्व. नरेंद्र सिंह की मनाई गई पुण्यतिथि
झाझा/जमुई : गुरूवार को बिहार सरकार के पूर्व कृषि मंत्री स्व. नरेंद्र सिंह की दूसरी पुण्यतिथि शहर स्थित सन फ्लावर एकडेमी परिसर में जेपी सेनानी लक्ष्मण झा की अध्यक्षता में मनाई गई।
इस दौरान कांग्रेस नेता उदयशंकर झा सहित स्कूली बच्चें एवं अन्य उपस्थित लोगों ने स्व.सिंह की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हे श्रद्धाजंलि अर्पित किया।
जेपी सेनानी लक्ष्मण झा ने स्व. सिंह की जीवनी पर प्रकाश डाला और बताया कि स्व. सिंह एक व्यक्ति नही बल्कि एक विचारधारा थे। वे बेजुवानों की जुबान थे।
वे जनता की आवाज उठाने का काम हमेशा किए करते थे। इस क्षेत्र के लिए कि उनके किए गए कार्यो को लोग हमेशा याद करते है। आगे उन्होनें कहा कि स्व. सिंह जमुई ही नही बल्कि बिहार की राजनीति के मजबूत स्तंभ थे। उनके द्वारा जनहित के सवालों पर हमेशा आवाज उठाने का काम किया। वहीं मौके पर उपस्थित अन्य लोगों ने भी उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला
No comments:
Post a Comment