केंद्रीय मंत्री एवं जमुई सांसद का आगमन 6 को, ढोल, नगाड़े, बाजे के साथ होगा भव्य स्वागत
जमुई : आगामी 6 जुलाई को लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भारत सरकार के केंद्रीय खाद प्रसंस्करण मंत्री श्री चिराग पासवान एवं जमुई के लोकप्रिय सांसद अरुण भारती जी का जमुई आगमन होना तय है।
जिसे लेकर बुधवार को द्वारिका विवाह भवन जमुई में राष्ट्रीय गठबंधन की ओर से एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में केंद्रीय मंत्री एवं जमुई सांसद के आगमन को सफल बनाने पर जोर दिया गया। जिसमे कहा गया कि केंद्रीय मंत्री एवं जमुई सांसद का भव्य स्वागत ढोल, नगाड़े, बाजे और फूलों कि वर्षा के साथ किया जाएगा।
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष जीवन सिंह जी ने कहा कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए गांव से लेकर पंचायत स्तर के लोग अधिक से अधिक संख्या में पहुंचे और राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं जमुई सांसद का जोरदार तरीके से स्वागत कर कार्यक्रम को सफल बनाने का काम करें। उक्त बैठक की जानकारी जिला मीडिया प्रभारी अनिल सिंह ने दी।
उक्त बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह रालोमो जिला अध्यक्ष अरुण मंडल पूर्व जिला अध्यक्ष मोतिउल्लाह पूर्व जिला अध्यक्ष रोबिन सिंह तारापुर विधानसभा प्रत्याशी चंदन सिंह महिला जिला अध्यक्ष संगीता पासवान, शिबू सिंह, रिंकू सिंह, रंजन सिंह वाई पी सुमन, राहुल रंजन, राहुल भावेश, गौरव सोनी, दीपक सिंह, सतीश मंडल गौतम पासवान, आशीष रावत, अशोक पासवान, मनीषा देवी, रूपेश सिंह, रीता देवी, सीमा केसरी, अरुण सिंह, संगीता राय, मिथिलेश पासवान, सकलदेव यादव, निर्मल सिंह, श्रीकांत केसरी, दयानंद पांडेय, रोशन कुमार, जयशंकर कुमार, आदि बड़ी संख्या में नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।
No comments:
Post a Comment