आज 10:00 बजे भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति करेगी धरना प्रदर्शन की शुरुआत - City Channel

Breaking

Tuesday, July 2, 2024

आज 10:00 बजे भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति करेगी धरना प्रदर्शन की शुरुआत

आज 10:00 बजे भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति करेगी धरना प्रदर्शन की शुरुआत


🔹दौराला टोल पर धरना-प्रदर्शन आज, 10 बजे से कार्यकर्ताओ के साथ जुटेंगे सभी जिलाध्यक्ष।

सिटी स्टेट ब्यूरो उत्तर प्रदेश : राजीव शर्मा

मुजफ्फरनगर/खतौली : भाकियू लोक शक्ति मुजफ्फरनगर के जिलाध्यक्ष ठाकुर नीरज सिंह और मेरठ जिलाध्यक्ष अजय त्यागी के नेतृत्व में दौराला टोल पर धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। इस प्रदर्शन में सभी जिलों के जिलाध्यक्ष अपनी टीम के साथ 11 बजे तक टोल पर पहुंचने की योजना बनाई है।


धरना-प्रदर्शन के लिए सभी प्रतिभागियों को सुबह 10 बजे तक चीतल ग्रांड के सामने इकट्ठा होने को कहा गया है। तीन जौलाई को सुबह 10 बजे सभी गाड़ियां टोल की ओर रवाना होंगी। इस आयोजन में शामिल सभी गाड़ियों की एंट्री जिला सलाहकार मनोज कुमार द्वारा की जाएगी। इस प्रदर्शन का उद्देश्य टोल संबंधी मुद्दों पर ध्यान आकर्षित करना और आवश्यक कदम उठाने की मांग करना है।

 ठाकुर नीरज सिंह और अजय त्यागी ने सभी जिलाध्यक्षों और उनके टीम के सदस्यों से समय पर पहुंचने और प्रदर्शन को सफल बनाने का आग्रह किया है। धरना-प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए प्रशासनिक भी निगाहें रखें हुए हैं। जिलाध्यक्षों ने कार्यकर्ताओं को धरना प्रदर्शन के दौरान अनुशासन बनाए रखने का आग्रह किया है।


 इस आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्सुकता और उम्मीद की लहर है। सभी की निगाहें इस धरना-प्रदर्शन पर टिकी हैं और उम्मीद की जा रही है कि यह प्रदर्शन टोल संबंधी समस्याओं के समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

No comments:

Post a Comment

Pages