गैस सिलेंडर से घर में लगी आग, भारी नुकसान
जमुई/बरहट : शुक्रवार शाम करीब सात बजे बरहट थाना क्षेत्र अंतर्गत गुगुलडीह गांव के मंडल टोला में सिलेंडर में लगी आग से छप्परपोश घर जलकर राख हो गया। घटना को लेकर खलबली मच गई। घर में मौजूद परिजनों ने भाग कर जान बचाई। इसमें हजारों का नुकसान हुआ है।
ग्रामीणों ने निजी संसाधनों से बमुश्किल काबू पाया। मामले की सूचना संबंधित प्रशासन को दी गई है।
बरहट थाना क्षेत्र के गुगुलडीह गांव निवासी अरविंद मंडल ने बताया कि बीते रात शुक्रवार को मेरे घर में खाना बन रहा था। तभी गैस सिलेंडर लीक होने से आग लग गई। कुछ ही देर में छप्परपोश घर जलने लगा। घर में मौजूद परिजनों ने बाहर निकाल कर भाग कर जान बचाई।
उन्होंने बताया कि नया सिलेंडर वितरक से लेकर उसी दिन लगाया था। आग की चपेट में आने से चारपाई, विस्तर, राशन, सीलिंग फैन सहित हजारों का सामान जलकर राख हो गया। आग बुझाने के क्रम में गृह स्वामी अरविंद मंडल के बाएं हाथ और चेहरा जल गया। जिसके उपचार हेतु अस्पताल जाने की बात बताया जा रहा है।
घटना को लेकर गांव के कई लोग पहुंच गए। ग्रामीणों ने निजी संसाधनों से बमुश्किल से आग पर काबू पाया। वहीं गृह स्वामी ने मामले को लेकर लिखित आवेदन अंचलाधिकारी और थानाध्यक्ष को देकर मुआवजा देने की मांग की है।
इस संबंध में संपर्क करने पर अंचलाधिकारी मयंक कुमार ने बताया कि पीड़ित द्वारा आवेदन दिया गया है, मामला संज्ञान में है जो भी सरकारी सहयोग होगा, करने की बात कही।

No comments:
Post a Comment