रहस्यमयी ढंग से नवडीहा के युवक सत्यदेव की हुई हत्या, शव लाया गया पोस्टमार्टम हाउस - City Channel

Breaking

Wednesday, June 5, 2024

रहस्यमयी ढंग से नवडीहा के युवक सत्यदेव की हुई हत्या, शव लाया गया पोस्टमार्टम हाउस

रहस्यमयी ढंग से नवडीहा के युवक सत्यदेव की हुई हत्या, शव लाया गया पोस्टमार्टम हाउस


सिटी संवाददाता ; प्रो0 रामजीवन साहु

   पांच जून 2024 को सुबह में मिली जानकारी अनुसार दिनांक तीन जून 2024 को खैरा प्रखंड अंतर्गत नवडीहा गाँव के संजय कुमार गुप्ता का एकलौता पुत्र सत्यदेव आर्य की रहस्मयी ढंग से हत्या कर दी गई। 

      यह घटना है तीन जून 2024 को देर रात तक की, जब सत्यदेव अपना घर नहीं आया, तब उनके पिताजी संजय कुमार गुप्ता तीस मोटर साईकिल पर अपने स्वजनों को चारों दिशाओं में खोजना शुरू किये। मजे की बात यह है कि  खोजने में उसका हत्यारा भी साथ- साथ चल रहा था। बहुत खोजने के बाद भी नहीं पता नहीं चला। तब थक हार कर खैरा थाना को सूचना दी गई।

         वहीं खैरा थाना द्वारा कॉल बैक के सहारे चार जून की रात्रि में चार हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया गया। बाद में जो हत्यारे साथ चल रहे थे, खोजने के क्रम में, उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया। एक हत्यारा उनका अपना चचेरा भाई ही निकला।

       गिरफ्तारी के बाद पता चला कि कैसे हत्या की गई। घर के  समीप ही कियूल नदि के किनारे अपना बगीचा है। वहीं सभी हत्यारा और संत्यदेव भोजन पकाया और खाया उसके बाद उसकी हत्या कर दी गई। हत्या के पूर्व ही गड्ढा खोद लिया गया था। 

       जहां दिनांक पांच जून 2024 दिन बुधवार को प्रातः काल में शव मिला। वह भी हत्यारे द्वारा स्थान बताए जाने के कारण शव मिला। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता लगेगा कि हत्या किस प्रकार की गई, लेकिन अभी तक यह ज्ञात नहीं हो पाया है कि हत्या किस कारण हुई है। 

     उक्त घटना के कारण उनके पिताजी संजय कुमार गुप्ता और उनके माताजी का हाल यह है कि वे विवेकहीन हो चुके हैं। वे किसी को पहचानते नहीं है। वही उनकी पुत्री द्वारा पूछे गया कि पापा मुझे पहचानते हैं? तब उन्होने कहा नहीं। तब वह बिलख-बिलख कर रोने लगी।

No comments:

Post a Comment

Pages