विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण भारती द्वारा पौधारोपण
आरा भोजपुर : पर्यावरण भारती के संस्थापक,पर्यावरण संरक्षण गतिविध के प्रांत संयोजक एवं अखिल भारतीय पेड़ उपक्रम टोली सदस्य राम बिलास शाण्डिल्य ने कहा कि 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस है। संयुक्त राष्ट्र संघ ने पहली बार 1972 ई में 5 जून को पर्यावरण संरक्षण हेतु विश्व पर्यावरण दिवस मनाने का निर्णय लिए।
प्राकृतिक आपदायें, ग्लोबल वार्मिंग से मानव जीवन को सुरक्षित रहने हेतु अपने घरों के आसपास वृक्षारोपण अभियान चलाना आवश्यक है। जून 2024 में दिल्ली का तापमान 52°C हो गया था। भोजपुर जिला का तापमान 46°C था। ग्लोबल वार्मिंग का कारण संसार में मानव जनसंख्या का विस्फोट है। मानव अपने स्वार्थ में जंगलों की अंधाधुंध कटाई कर रहे हैं। यदि दुनियाभर में 500 पेड़ लगाया जाता है तो पर्यावरण के शत्रु 1,000 पेड़ काट डालते हैं।
अतः अपने जीवन हेतु एवं भावी पीढ़ी के जीवन हेतु अपने घरों के आसपास 5 पेड़ अवश्य लगायें अन्यथा कुछ वर्षों में कूलर, ए सी सब फेल हो जायेंगे।
पर्यावरण भारती के पौधारोपण कार्यक्रम में रोहित कुमार, अभिषेक कुमार वर्मा,राम बिलास शाण्डिल्य, नरेंद्र कुमार तिवारी, पुष्कर कुमार,मनोज कुमार सोनी,डॉक्टर अशोक कुमार सुबू, अश्विनी कुमार,अमरजीत कुमार मिश्र,बलराम प्रसाद,शंभू प्रसाद जायसवाल इत्यादि ने भाग लिए।
No comments:
Post a Comment