मोदी 3.0 में बिहार के किस नेता को क्या मिला : मोदी केबिनेट में चिराग पासवान, ललन सिंह और जीतन राम मांझी ने ली शपथ - City Channel

Breaking

Monday, June 10, 2024

मोदी 3.0 में बिहार के किस नेता को क्या मिला : मोदी केबिनेट में चिराग पासवान, ललन सिंह और जीतन राम मांझी ने ली शपथ

मोदी 3.0 में बिहार के किस नेता को क्या मिला : मोदी केबिनेट में चिराग पासवान, ललन सिंह और जीतन राम मांझी ने ली शपथ

पटना : रविवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री पद की शपथ ग्रहण की। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केंद्रीय मंत्रिमंडल यानी मोदी केबिनेट में बिहार से किसे जगह मिलेगी, यह तस्वीर अब साफ तौर से दिखाई देने लगी है।

उम्मीद जतायी जा रही है कि मोदी 3.0 में बिहार से कुल आठ नेताओं को जगह मिलने की उम्मीद है। हालांकि, अभी तक प्रदेश के चार नेताओं ने शपथ ग्रहण कर ली है। इनमें जीतन राम मांझी, ललन सिंह, गिरिराज सिंच और चिराग पासवान शामिल हैं। हालांकि 4 जून को लोकसभा चुनाव के परिणाम सामने आने के बाद पूरी तरह से यह तय हो गया था कि देश में एक बार फिर एनडीए की ही सरकार बनेगी।

बताते चलें कि बिहार से केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने जा रहे कुल आठ नेताओं के नाम सामने आए थे। जिनमें जदयू के मुंगेर से सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, बेगूसराय से भाजपा के सांसद गिरिराज सिंह, गया से हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के सांसद जीतन राम मांझी, हाजीपुर लोकसभा सीट से सांसद चुने गए लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के चिराग पासवान, उजियारपुर सीट से भाजपा के सांसद नित्यानंद राय, मुजफ्फरपुर सीट से भाजपा के सांसद राज भूषण चौधरी, जदयू कोटे से राज्यसभा सांसद रामनाथ ठाकुर, राज्यसभा में भाजपा के सांसद सतीश दुबे का नाम शामिल है।

 वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में मंत्रालयों का बंटवारा भी काफी अहम है। ऐसे में बिहार के नेताओं में से किसे कौन सा मंत्रालय मिला, आइये जानते हैं।

नेतापार्टीमंत्री पदपदभार
ललन सिंहजदयूकेंद्रीय कैबिनेट
गिरिराज सिंहभाजपाकेंद्रीय कैबिनेट
जीतन राम मांझीहिन्दुस्तानी अवाम मोर्चाकेंद्रीय कैबिनेट
चिराग पासवानलोकजनशक्ति पार्टी(रामविलास)केंद्रीय कैबिनेट
नित्यानंद रायभाजपाराज्य मंत्री
रामनाथ ठाकुरजदयूराज्य मंत्री
राज भूषण चौधरीभाजपाराज्य मंत्री
सतीश चंद्र दुबेभाजपाराज्य मंत्री

No comments:

Post a Comment

Pages