भाजपा के वरिष्ठ नेता बिहार के पूर्व उप मुख्यमंञी सुशील कुमार मोदी के आकस्मिक निधन, लोगो ने जताया शोक - City Channel

Breaking

Thursday, May 16, 2024

भाजपा के वरिष्ठ नेता बिहार के पूर्व उप मुख्यमंञी सुशील कुमार मोदी के आकस्मिक निधन, लोगो ने जताया शोक

भाजपा के वरिष्ठ नेता बिहार के पूर्व उप मुख्यमंञी सुशील कुमार मोदी के आकस्मिक निधन, लोगो ने जताया शोक        

अलीगंज/ जमुई : भाजपा के वरिष्ठ नेता बिहार के पूर्व उप मुख्यमंञी सुशील कुमार मोदी के आकस्मिक निधन हो गया। वे कुछ दिनो से गंभीर बीमारी से पीड़ित थे।और दिल्ली मे इलाजरत थे। वे लगभग 72 वर्ष के थे। 

सुशील कुमार मोदी बिहार के विकास मे अहम योगदान रहा है। वे लंबे समय तक वित मंञी रहकर कई विकास योजनाओ को धरातल पर लाकर लोगो को लाभान्वित हो रहे है।

 उनके निधन पर समाजसेवी सह अधिवक्ता शशिशेखर सिंह मुन्ना, चंद्रशेखर आजाद, महेश सिंह राणा, धर्मेन्द्र पासवान उर्फ गुरूजी, नगीना चंद्रवंशी, अशोक कुमार, धर्मेन्द्र कुशवाहा,भाजपा नेता विकास सिंह, सोनेलाल पासवान, नंदकिशोर सिंह,भाजपा प्रखंड अध्यक्ष दिलीप कुमार, जदयू जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र महतो, जदयू  प्रखंड अध्यक्ष शीतल मेहता, डा चंद्रदेव कुमार, मसुदन महतो,राजद नेता सुरेश यादव, प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि मुकेश यादव के अलावे कई गणमान्य लोग व भाजपा तथा एनडीए कार्यकर्ताओ ने शोक संवेदना व्यक्त किया है।

 वहीं लोगों ने कहा कि उनके निधन से समाज को अपूरणीय क्षति हुई है। बिहार ने एक कद्दावर नेता को खो दिया है।जिसकी भारपाई करना मुश्किल है। बता दे कि वे कुछ दिनो से बीमार चल रहे थे। 

No comments:

Post a Comment

Pages