सिटी ब्यूरो रिपोर्ट, जमुई
पुलिस अधीक्षक जमुई शौर्य सुमन के गुप्त जानकारी के निर्देश पर दिनांक- 09.11.22 की संध्या करीब 18:15 बजे सूचना मिली कि ग्राम अम्बा स्थित शिव पोखर के पास नुनेश्वर ताँती उम्र लगभग 65 वर्ष पे0 स्व० भाटो ताँती उर्फ मटर ताँती सा० अम्बा थाना व जिला-जमुई को गोली मारकर हत्या कर दिया गया था। तत्पश्चात मृतक के पुत्र उपेन्द्र ताँती के द्वारा अज्ञात के विरूद्ध हत्या के संबंध में जमुई थाना कांड संख्या-580 / 22 दर्ज कराया गया। कांड के अनुसंधान एवं सफल उद्भेदन हेतू पुलिस अधीक्षक जमुई शौर्य सुमन के आदेशानुसार डॉ० राकेश कुमार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जमुई के नेतृत्व में राजीव कुमार तिवारी पु०नि०- सह थानाध्यक्ष जमुई थाना, पु०अ०नि० ध्रुव कुमार व सशस्त्र बल तथा DIU टीम में प्रतिनियुक्त कर्मी द्वारा द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुये तकनिकी सहयोग / प्राप्त आसुचना के आधार पर इस कांड का सफल उदभेदन 48 घंटा के अन्दर करते हुये घटना में शामिल मुख्य आरोपी 01. राजा बाबु उर्फ राजा कुमार पे० सदानंद रावत सा०-अम्बा थाना व जिला-जमुई को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार राजा बाबु के स्वीकारोक्ति ब्यान के आधार पर इस कांड के दुसरे अभियुक्त 02.धर्मवीर कुमार पे० - अवधेश मंडल सा०-अम्बा थाना व जिला-जमुई को गिरफ्तार गिया गया, जो इस घटना में संलिप्ता की बात स्वीकार किये है। गिफ्तार दोनो अभियुक्तो को जेल भेज दिया गया है।
हत्या का कारण : -
दशहरा पुजा के आसपास राजा कुमार अपने साथियों के साथ गाँव के हर्ष फायरिय किया था जिसको लेकर गॉव में ग्रामीण स्तर पर पंचायती हुआ जिसमें राजा कुमार के साथियों द्वारा माफी माँग ली गई जबकि राजा कुमार के द्वारा माफी नहीं माँगा गया। उस समय नुनेश्वर ताँती ने राजा कुमार को भला बुरा बोला था। मृतक नुनेश्वर ताँती अभियुक्त राजा कुमार के पिता सदानंद रावत से सुद पर पैसा लिये थे। उस पैसे में मूल से ज्यादा ब्याज हो गया था जिसका चुकता करना अभियुक्त नहीं चाह रहे थे। इसी दोनो बात को लेकर अभियुक्त राजा कुंमार के द्वारा नुनेश्वर ताँती को धमकी दी गयी थी कि इसका अंजाम बुरा होगा। पैसा लेन देने के विवाद को लेकर ही नुनेश्वर ताँती को गोली मारकर हत्या कर दिया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम एवं पता : -
01. राजा बाबु उर्फ राजा कुमार पे० सदानंद रावत सा०-अम्बा थाना व जिला-जमुई। 02. धर्मवीर कुमार पे० - अवधेश मंडल दोनो सा० अम्बा थाना व जिला-जमुई
अपराधिक इतिहास : -
01. राजा बाबू उर्फ राजा कुमार पे०- सदानंद रावत सा०-अम्बा थाना व जिला-जमुई। 01. जमुई थाना कांड संख्या-125/21, दिनांक- 24.03.21. धारा-147/149/341/323 / 385 भा0द0वि0 एवं 27 शस्त्र अधि०।
02. जमुई थाना कांड संख्या-34 / 22, दिनांक 30.01.22 धारा-341 /323/325 /326/307/506 भा0द0वि0 एवं 27 शस्त्र अधि० ।
02. धर्मवीर कुमार पे० - अवधेश मंडल दोनो सा०-अम्बा थाना व जिला-जमुई ( धर्मवीर कुमार के विरूद्ध नवादा जिला में अपहरण का कांड दर्ज है।)
टीम में शामिल सदस्य : -
01. डा० राकेश कुमार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर जमुई। 02. पु०नि० राजीव कुमार तिवारी थानाध्यक्ष जमुई थाना।
03. पु०अ०नि० ध्रुव कुमार जमुई थाना।
04. थाना के सशस्त्र बल ।
05. DIU (तकनिकी शाखा जमुई) में पदस्थापित / प्रतिनियुक्त कर्मी । टीम में शामिल सदस्यों को पुरस्कृत किया जाएगा।
No comments:
Post a Comment