प्रखंड विकास पदाधिकारी के नेतृत्व में मास्क जांच अभियान चलाया गया - City Channel

Breaking

Friday, February 19, 2021

प्रखंड विकास पदाधिकारी के नेतृत्व में मास्क जांच अभियान चलाया गया


सिटी संवाददाता सोनो से पंकज बरनवाल की रिपोर्ट 

जमुई : सोनो प्रखंड विकास पदाधिकारी ममता प्रिया के नेतृत्व में कल शुक्रवार को सोनो चौक के समीप मुख्य मार्ग पर मास्क जांच अभियान चलाया गया। मास्क जांच अभियान के तहत प्रखंड विकास पदाधिकारी ने दर्जनों दोपहिया वाहन से बिना मास्क लगाएं सफर कर रहे लोगों को मास्क देख कर उसे फाइन वसूला गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी ममता प्रिया ने लोगों से कहा कि कोरोनावायरस से बचाव के लिए मास्क लगाने से लोगों की एक दूसरे से बातचीत करने में डर की भय नहीं बनी रहती है। मास्क लगाकर एक दूसरे से बातचीत करने में आप सुरक्षित रह सकते हैं। उन्होंने इर्द-गिर्द दुकानदारों को भी हिदायत किया कि बिना मास्क लगाएं लोगों को अपनी दुकान से उसे किसी वस्तु ना दें लोग जब जागरूक रहेंगे, तो कोविड-19 से हम सभी बच सकते हैं। इस मौके पर उपस्थित नाजीर प्रवीण झा समेत प्रखंड कार्यालय के कर्मी मौके पर मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment

Pages