खतौली पुलिस का बड़ा खुलासा: ड्राइवर ने फरार होकर की थी 63 लाख की ठगी, 20 घंटे में गिरफ्तार - City Channel

Breaking

Wednesday, August 6, 2025

खतौली पुलिस का बड़ा खुलासा: ड्राइवर ने फरार होकर की थी 63 लाख की ठगी, 20 घंटे में गिरफ्तार

खतौली पुलिस का बड़ा खुलासा: ड्राइवर ने फरार होकर की थी 63 लाख की ठगी, 20 घंटे में गिरफ्तार

सिटी स्टेट ब्यूरो उत्तरप्रदेश : राजीव शर्मा/मनोज कुमार

खतौली/मुजफ्फरनगर : खतौली थाना क्षेत्र में पुलिस ने तत्परता और सूझबूझ दिखाते हुए महज 20 घंटे के भीतर एक 63 लाख रुपये की ठगी के मामले का सफल अनावरण किया है। पुलिस ने आरोपी ड्राइवर प्रेम उर्फ परमेश्वर यादव को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 13 लाख 63 हजार रुपये नकद और लगभग 50 लाख रुपये मूल्य की फार्च्यूनर गाड़ी बरामद की है।

घटना का विवरण:

दिल्ली निवासी आयुष जैन, अपने चाचा के साथ कैश कलेक्शन के 13 लाख 65 हजार रुपये लेकर फार्च्यूनर (DL 07 CW 9600) से दिल्ली लौट रहे थे। गाड़ी चला रहा था प्रेम उर्फ परमेश्वर यादव। रास्ते में दोनों खतौली बाईपास स्थित एसवी पंजाबी ढाबा पर खाना खाने रुके। ड्राइवर को भी खाने के लिए बुलाया गया, लेकिन वह नहीं आया और कुछ देर बाद गाड़ी व रुपये लेकर फरार हो गया।

तीव्र पुलिसिया कार्रवाई:

वादी की तहरीर पर थाना खतौली में एफआईआर संख्या 301/2025, धारा 316(2) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण में विशेष टीमों का गठन किया गया। सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपी का विवरण:

  • नाम: प्रेम उर्फ परमेश्वर यादव
  • पिता: उपेन्द्र यादव
  • स्थायी पता: ग्राम ब्रह्मपुर, टोला किसनिपट्टी, थाना फुलपरास, जिला मधुबनी, बिहार
  • वर्तमान पता: मकान संख्या 211, कड़कड़डूमा, थाना आनंद विहार, दिल्ली

बरामदगी का विवरण:

  • ₹13,63,000 नकद
  • फार्च्यूनर कार संख्या DL 07 CW 9600 (अनुमानित कीमत ₹50 लाख)
  • कुल बरामदगी: ₹63.63 लाख

पुलिस टीम में शामिल अधिकारी:

  • बृजेश शर्मा (प्रभारी निरीक्षक, थाना खतौली)
  • अमित चौधरी, विनय शर्मा, सूरज, रोबिन कुमार, मनीष शर्मा, शीतल देव, राहुल सिरोही, प्रदीप कुमार, विवेक सहित अन्य पुलिसकर्मी

वरिष्ठ अधिकारियों की भूमिका:

यह सफलता मेरठ जोन के अपर पुलिस महानिदेशक, सहारनपुर परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक, मुजफ्फरनगर एसएसपी और अन्य अधिकारियों के कुशल नेतृत्व में संभव हुई। आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

Pages