बटिया थाना में जनता दरबार का आयोजन - City Channel

Breaking

Saturday, June 21, 2025

बटिया थाना में जनता दरबार का आयोजन

बटिया थाना में जनता दरबार का आयोजन

सिटी संवाददाता : पंकज बरनवाल 

सोनो : जमुई जिले के सोनो प्रखंड अंतर्गत बटिया थाना परिसर में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। थाना अध्यक्ष सुजाता कुमारी और राजस्व कर्मचारी निशांत कुमार की उपस्थिति में भूमि विवाद से संबंधित कुल पाँच मामलों की सुनवाई की गई, जिनमें से दो मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया।

यह जानकारी दी गई कि प्रत्येक शनिवार को बटिया थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन कर आम जनों की समस्याओं, विशेष रूप से भूमि विवाद से जुड़े मामलों का निपटारा किया जाता है। इसी क्रम में शनिवार को आयोजित दरबार में दर्जनों ग्रामीण अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे थे।

जनता दरबार में बटिया थाना की पुलिस बल भी तैनात रही और पूरी कार्यवाही शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।

No comments:

Post a Comment

Pages