**ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में छठ पूजा समारोह: बच्चियों ने प्रस्तुत की पारंपरिक छठ गीतों की मनमोहक प्रस्तुति**
सिटी संवाददाता : अभिषेक सिन्हा
बरहट/जमुई : जिले के बरहट प्रखंड अंतर्गत ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल, मलयपुर परिसर में छठ पूजा समारोह का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय की छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। रंग-बिरंगी साड़ियों में सजी-धजी छोटी-छोटी बच्चियों ने पारंपरिक तरीके से छठ पूजा के सभी विधि-विधानों को गीतों के माध्यम से प्रस्तुत किया, जिससे विद्यालय परिसर भक्तिमय माहौल में सराबोर हो गया।
पारंपरिक छठ पूजा विधियों का सुंदर प्रदर्शन :
छात्राओं ने पारंपरिक तरीके से साड़ी पहनकर खुद पूजन सामग्री तैयार की और विद्यालय परिसर में पोखर बनाकर भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया। उनकी इस प्रस्तुति ने समस्त उपस्थित जनसमूह को छठी मईया की भक्ति में डुबो दिया।
गीतों की मनमोहक प्रस्तुति :
बच्चियों ने एक से बढ़कर एक छठ गीतों की प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में अनन्या सिन्हा, शांभवी श्री, सोनी कुमारी, रिचा कुमारी, साक्षी कुमारी, पलक कुमारी, सपना कुमारी, अदिति कुमारी, राजनंदनी कुमारी, साक्षी कुमारी, अनामिका कुमारी, स्नेहा कुमारी, रिया कुमारी, और प्रियांशी कुमारी ने छठ पूजा के गीतों से माहौल को भक्तिमय बना दिया।
विद्यालय के स्टाफ की उपस्थिति :
इस कार्यक्रम में विद्यालय के प्रिंसिपल अनूप कुमार सिंह, एडमिनिस्ट्रेटर नीरज कुमार सिन्हा, अकाउंटेंट रणधीर कुमार, शिक्षक रितिक तिवारी, विजय कुमार, महेंद्र कुमार, ओम प्रकाश कुमार, नेहा कुमारी, चंचल कुमारी, बेबी सिंह, रजनी कुमारी, रश्मि कुमारी, और रवीना कुमारी सहित कई शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित थे, जिन्होंने बच्चों की इस प्रस्तुति को सराहा।
ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में हुए इस विशेष आयोजन ने न केवल पारंपरिक छठ पूजा की महत्वता को दर्शाया, बल्कि बच्चों में संस्कारों और संस्कृति के प्रति जागरूकता को भी बढ़ावा दिया।
No comments:
Post a Comment