सहायक कमांडेंट की विदाई समारोह आयोजित - City Channel

Breaking

Tuesday, July 2, 2024

सहायक कमांडेंट की विदाई समारोह आयोजित

सहायक कमांडेंट की विदाई समारोह आयोजित 


 सिटी संवाददाता : पंकज बरनवाल 

सोनो/जमुई : चरकापत्थर थाने में स्थापित 16 वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) सी समवाय चरका पत्थर के सहायक कमांडेंट श्री आशीष वैष्णव को  मंगलवार को भव्य स्वागत के साथ विदाई किया गया।

बताते चले की चरका पत्थर में इनका कार्यकाल लगभग 3  वर्ष  से ज्यादा रहा है, इन्होंने अपने कार्य क्षेत्र में बहुत ही सराहनीय कार्य किए , उन्होंने बहुत सारे नक्शलियो को मुख्य धारा से जोड़ कर उनके परिवार को सरकार के तरफ से अनुदान दिला कर खुशहाल जीवन जीने का रास्ता दिखाया। बहुत सारे खूंखार नक्शलियो को उन्होंने जिंदा पकड़ कर प्रशासन को सौंपने का कार्य किए।


इस क्षेत्र के लोगों में शांति अमन चैन प्रदान किए, लोगों के बीच भाईचारा का रिश्ता निभाते हुए, कई गरीब - बेसहारा लोगों को इन्होंने मदद भी किए। क्षेत्र में कई जगह इनके द्वारा महिलाओं को रोजगार हेतु सिलाई कढ़ाई प्रशिक्षण केंद्र भी खोला गया। जहां पर पीने का पानी नहीं था। वहा हैंडपंप लगवाने का भी कार्य किए है जिस वक्त चरकापत्थर हाई स्कूल में मात्र एक शिक्षक हुआ करते थे। उस वक्त इन्होंने खुद जाकर बच्चों को पढ़ाने का कार्य किये। जिससे बच्चों को महसूस नहीं हुआ कि हमारे विद्यालय में शिक्षक की कमी है। 


जब आज इन्हें सम्मान के साथ विदा किया गया तो छेत्र के सभी सम्मानित प्रबुद्धजनों व बच्चे, बुजुर्ग नौजवान सभी लोगों की आंखों में आंसू  छड़के इससे साफ जाहिर होता है कि इनका व्यवहार कुशल था जिससे श्री आशीष वैष्णव लोगो के दिलो पर राज करते थे। 

यहां उपस्थित लोगों के द्वारा उन्हें गुलदस्ता और फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। साथ ही मौके पर फूलो की वर्षा के साथ इस क्षेत्र के ग्रामीणों ने कहा कि वे जहां रहे खुश रहे। स्वस्थ रहें रहे,उनकी कमी उनकी यादें हर समय


आएगी।

No comments:

Post a Comment

Pages