5 जुलाई को पटना में होगा केन्द्रीय मन्त्रियों का सम्मान समारोह : रणजीत सिंह
सिटी संवाददाता : पंकज बरनवाल
सोनो/जमुई : आगामी 05 जुलाई 2024 को दिन के 11 बजे श्रीकृष्ण मेमोरियल हाॅल पटना में बिहार के सभी केन्द्रीय मंत्रियों का सम्मान बिहार भाजपा के द्वारा भव्य एवं दिव्य तरीके से करने की तैयारी हो चुकी है जिसमें किसान मोर्चा बढ़- चढ़कर कर भाग लेगी।
उपरोक्त बातें भाजपा किसान मोर्चा बिहार प्रदेश के नेता सह लोकसभा प्रभारी बांका रणजीत सिंह ने कही। श्री सिंह ने कहा कि उक्त कार्यक्रम में भाजपा किसान मोर्चा के सभी जिला पदाधिकारी, सभी मंडल के अध्यक्ष, महामंत्री के अलावे अन्य सक्रिय कार्यकर्ता भाग लेंगे। इस हेतु सभी जिलाध्यक्ष जी अपने अपने मंडल अध्यक्ष जी से सम्पर्क स्थापित कर सूची बनाकर प्रदेश को सूचित करेंगे।
कल बिहार प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय मनोज कुमार सिंह जी की अध्यक्षता में हुई बैठक में मैं स्वयं उपस्थित था।इस बैठक में बिहार प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सह उप मुख्य मंत्री आदरणीय सम्राट चौधरी जी, उप मुख्य मंत्री विजय कुमार सिन्हा जी, कृषि मंत्री मंगल पाण्डेय जी, सहकारिता मंत्री डाॅ0 प्रेम कुमार जी, भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री दिलीप जायसवाल जी के अलावे अन्य गणमान्य का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
No comments:
Post a Comment